साहेबगंज

एसपी ने की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी, दिये सख्त निर्देश

SP held monthly crime control seminar, gave strict instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। पुलिस लाइन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को मासिक अपराध नियत्रंण गोष्ठी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने की। अपराध गोष्ठी में एसपी ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए अपराध नियंत्रण सम्बंधी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी भी हाल में कोताही नहीं बरतें। एसपी ने दीपालवी, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर भीड़ से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने, बैकअप प्लान तैयार करने, पूजा समितियों सदस्यों की सूची तैयार करने, फूहड़ व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला गाना नहीं बजाना सुनिश्चित कराने, पूजा पंडाल के इर्दगिर्द नशा उत्पादों पर रोक लगाने, मोटरसाइकिल की चोरी व घरों में चोरी पर रोक लगाने का विशेष निर्देश दिया। कहा कि रात्रि गश्ती पर विशेष फ़ोकस करें। गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच करें। चौक, चैराहों व सन्नाटों में बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ करें। हर गली मोहल्लों में पेट्रोलिंग करें। चोरी की घटना में संलिप्त पूर्व में रहे लोगों का डाटा तैयार कर उस पर नजर बनाए रखें। उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने, सुचारू रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे व गांजे जैसे अवैध कारोबार पर नकल कसने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल से छूटने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से बेहतर तालमेल बनाने, थानों में उनकी समस्या सुनने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, ज़मीनी विवाद पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके में सदर एसडीपीओ, बरहरवा एसडीपीओ, राजमहल एसडीपीओ, सभी पुलिस निरीक्षक सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button