बरेली

जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 के सम्बन्ध में करी समीक्षा

सम्बंधित अधिकारियों को उक्त कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अवगत कराया गया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि दिनांक 22.09.2025 एवं ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को दिनांक 23.09.2025 से 29.09.2025 तक बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन की समय सीमा समाप्त हो गई है। बी०एल०ओ० से प्राप्त जाँच रिपोर्ट के अनुसार उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लॉगिन से अप्रूव /रिजेक्ट कर सकते हैं।
बैठक में ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को बी०एल०ओ० द्वारा दिनांक 29 सितम्बर 2025 तक जाँच कर उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आख्या उपलब्ध कराये जाने तथा बी०एल०ओ० से प्राप्त जाँच आख्या के आधार पर उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लॉगिन से स्वीकार/अस्वीकार किये जाने की कार्यवाही की जानी है। उक्त कार्यवाही सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा ससमय पूर्ण की जाएगी।
बैठक में बी०एल०ओ0 के स्तर से मोबाइल ऐप के माध्यम से परिर्वधन, संशोधन एवं विलोपन/अपमार्जन के विवरण को अनुमोदन हेतु उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लॉगिन के लिंक ‘‘प्रवेश फार्म‘‘ के सब लिंक बी०एल०ओ0 वोटर अनुमोदन पर क्लिक करने पर विकास खण्ड, ग्राम पंचायत, मतदान स्थल एवं प्रक्रिया चुनकर ‘‘ Click for Voter detail‘‘ बटन पर क्लिक करें, तत्पश्चात नीचे वोटर डिटेल्स की एक तालिका प्रदर्शित होगी। तालिका के प्रथम कॉलम में प्रत्येक मतदाता के सामने एक चेक बॉक्स है, जिन मतदाताओं पर कार्यवाही की जानी है, उनके सामने चेक बॉक्स को टिक करें तत्पश्चात सेलेक्ट किये गये मतदाताओं को कारण सहित चुनकर अप्रूव या रिजेक्ट बटन पर क्लिक करें। अप्रूव करने पर सेलेक्ट मतदाताओं का विवरण निर्वाचक नामावली में अद्यतन हो जायेगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की सूची के स्तम्भ ‘‘स्वीकृत/अस्वीकृत‘‘ में बी०एल०ओ० द्वारा सत्यापन के आधार पर स्वीकृत/अस्वीकृत अंकित किया जाए। आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति में अंतिम कॉलम में संक्षिप्त टिप्पणी अंकित की जाये। भौतिक सत्यापन करने के उपरान्त बी०एल०ओ० द्वारा उक्त सूची पर प्रस्तुत रिपोर्ट सुपरवाइजर एवं तत्पश्चात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किये जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button