मथुरा

बाल गृह से किशोरी फरार

सुरक्षाकर्मी भूले गेट बंद करना, तलाश में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के बाल गृह (बालिका) में भारी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को दोपहर में सिलिंडर लेकर पहुंचे युवक को अंदर ले जाने में गेट खुला छोड़ दिया गया। इसका फायदा उठाकर औरेया निवासी एक किशोरी यहां से भाग निकली। देर रात तक उसे खोजा जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। औरैया निवासी किशोरी किसी लड़के के साथ अपने घर से चली गई थी। इसके बाद वह इसी साल 15 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र मथुरा में मिली थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वह केवल अपना पता औरेया ही बता रही थी। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को वृंदावन के बाल गृह बालिका में भेज दिया था। किशोरी का पता लगाने के लिए फोटो पहचान के आधार पर औरेया पुलिस से संपर्क किया गया। एक महीने पहले किशोरी के परिजन के बारे में जानकारी हो गई थी। वह उसे लेने के लिए तैयार थे। फिलहाल किशोरी को यहां से औरेया भेजने की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कागजी प्रक्रिया और फिर जन्माष्टमी के चलते उसे भेजा नहीं जा सका। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को बाल गृह में गैस एजेंसी से एक युवक सिलिंडर लेकर पहुंचा था। उसे प्रवेश देने के बाद वहां माैजूद सुरक्षाकर्मी गेट बंद करना भूल गया। इसी का फायदा उठाकर किशोरी वहां से निकल गई। काफी देर बाद इसका पता चला। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं। आसपास के संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, औरैया की पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने बाल गृह के जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button