बाराबंकी
आपत्तिजनक पोस्ट डाल माहौल बिगाड़ने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भाईचारे और मिल्लतदारी के लिए मशहूर कस्बा रामपुर कटरा में सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अचानक माहौल में तनाव पैदा कर दिया। पवित्र काबा शरीफ पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया लेकिन समझदार नागरिकों और प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
बताते चले समझदारी एवं एकता के प्रतीक कस्बा रामपुर कटरा में सोमवार को उस समय स्थित तनावपूर्ण हो गया जब कस्बे का ही निवासी पुल्लू यादव पुत्र श्यामू यादव ने सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थल (काबा शरीफ) से जुड़ी बेहद आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर दी। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई और लोगों में नाराजगी फैलने लगी। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, प्रधान प्रतिनिधि नियाज अहमद ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए मामले का पटापेक्ष किया।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि कस्बा रामपुर कटरा में आपत्तिजनक पोस्ट के कारण विवाद बढ़ता इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले को शांत करा दिया है पूरे कस्बे में शांति है।



