नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर : कोतवाली नगर क्षेत्र के दीपपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के पास सोमवार को एक छात्रा को कुछ मनचलों ने पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही छात्रा ने चीख-पुकार मचाई और आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, तो मनचले मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित छात्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।छात्रा नगर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। लोगों के इकट्ठा होने के बाद छात्र के साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और बराबर के एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खगालाना शुरू कर दिया पुलिस न सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नगर में में पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी नाराजगी है।


