बरेली
जिलाधिकारी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की करी समीक्षा
डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य कराए जाने के दिए निर्देश

16 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 तक फॉर्मर रजिस्ट्री का चलाया जाएगा विशेष अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी को लक्ष्य आवंटित कर उसी के अनुरूप कार्य करें। बैठक में पाया कि जनपद की डिजिटल क्रॉप सर्वे की रैंक गिर रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त के हुए निर्देश दिए कि उक्त कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक/रोजगार सेवकों द्वारा ठीक प्रकार से कार्य कहीं किया गया है, के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे में 80,204 की पेंडेंसी को शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए गए साथ ही 27,990 का डाटा अप्रूवल के लिए पेंडिंग है इसे आर0आई0 से कराये जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 तक फॉर्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि, समस्त उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



