कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी/सुल्तानपुर। भारत के प्रथम स्वदेशी हेतु शहीद बाबू गेनू को याद कर आज उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत सह युवा प्रमुख एडवोकेट कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जनपद के विद्वान अधिवक्ताओं नें बाबू गेनू की शहादत को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की।
वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष कुमार पांडेय नें बाबू गेनू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा उनकी शहादत भारत को आत्मनिर्भर और स्वदेशी बनानें हेतु प्रथम कदम था जो एक दिन पूर्णता को ज़रूर प्राप्त करेगा।आज भारत सरकार उसी दिशा में उन्मुख है जिसका हम सबको अनुकरण और सहयोग करना चाहिये।हमें स्वदेशी का प्रयोग और विदेशी का बहिष्कार करना चाहिए।
कार्यक्रम में एडवोकेट सवितोष पांडेय,बिपिन मिश्र,अमित दुबे आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।।

