मैनपुरी

मैनपुरी में इण्टरनेशनल टेªड शो-2025 स्वदेशी मेला का आयोजन होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मैनपुरी – उपयुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण, उ.प्र. के पत्र के क्रम में गत माह दिनांक इण्डिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में आयोजित यू0पी0 इण्टरनेशनल टेªड शो-2025 की भांति दि. 09 से 18 अक्टूबर, 25 तक प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यू0पी0 इण्टरनेशनल टेªड शो-2025 स्वदेशी मेला आयोजित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं जिससे कि हस्तशिल्पियों/कारीगरों/उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों के विपणन एवं दीपावली महापर्व के अवसर पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी का अवसर प्राप्त हो सके। उक्त स्वदेशी मेले में उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटीकला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सी0एम0 युवा, ओ0डी0ओ0पी0, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पी0एम0ई0जी0पी0, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों/वित्त पोषित इकाईयों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जायंगे। जनपद में दिनांक 09.10.2025 से 18.10.2025 तक यू0पी0 इण्टरनेशनल टेªड शो-2025 स्वदेशी मेला का आयोजन आर्य समाज मन्दिर, स्टेशन रोड निकट क्रिश्यिचन तिराहा के प्रांगण में किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद के उद्यमियो एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों/वित्त पोषित इकाईयों द्वारा अपने उत्पादित माल का विक्रय एवं प्रदर्शन किया जायेगा।
 उपयुक्त उद्योग ने जनपद के उद्यमियों सी0एम0 युवा, ओ0डी0ओ0पी0, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पी0एम0ई0जी0पी0, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों/वित्त पोषित इकाईयों को सूचित किया है कि वह दि 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आर्य समाज मन्दिर, स्टेशन रोड के प्रांगण में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले में प्रतिभाग कर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकते हैं। मेले में स्टाॅल का आवंटन निःशुल्क है। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button