मैनपुरी

 ग्राम नौगाव प्राचीन शिव मंदिर के अलाबा दर्जनो मंदिरों का लोकार्पण पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बलई बाबा स्थल परोंख में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम परोंख में रू. 104.49 लाख की लागत से बलई बाबा स्थल, ग्राम मनोना में रू. 148.76 लाख की लागत से प्राचीन शिव मंदिर, ग्राम नौगांव में रू. 142.11 लाख की लागत से प्राचीन शिव मंदिर एवं ग्राम तरौली में रू. 125.66 लाख की लागत से चण्डीमाता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद के पुरातात्विक, ऐतिहासिक महत्व के प्राचीन मंदिरों, अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जीर्णोद्धार कर सनातन परम्परा के स्थलों को पुरानी पहचान दिलाने का कार्य निरतंर चल रहा है। उन्होंने कहा कि गत् सरकारों में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की कोई पहचान नहीं थी, मैनपुरी के मतदाताओं आशीर्वाद से जब से मैंने इस विभाग का कार्यभार संभाला, तब से जनपद के ही नहीं बल्कि प्रदेश के प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का निरंतर जीर्णाेद्धार का कार्य संचालित है इसी विभाग के माध्यम से भव्य राम मंदिर के निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ के मंदिर के पर्यटन विकास के कार्य हुए, इस विभाग के माध्यम से ही सनातन संस्कृति के सम्मान के साथ विकास की यात्रा की नई गाथा उत्तर प्रदेश में लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश की सरकार बिना किसी भेद-भाव के सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है, संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी पक्षपात के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से हो रहा है।
    पर्यटन मंत्री ने कहा कि घिरोर में वनखंडेश्वर में शिव मंदिर के लिए रू. 229.35 लाख, सत्तेश्वर महादेव मंदिर के लिए 125.94 लाख, मॉ गमा देवी मंदिर ज्योति के लिए रू. 146.56 लाख, टिण्डौली में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के लिए रू. 103.07 लाख, दौलतपुर में शक्ति माता मंदिर के लिए रू. 140.06 लाख, आर्य समाज मंदिर हेतु रू. 227.22 लाख, दौलतपुर में सतीमाता मंदिर हेतु 140.06 लाख, खिरना खुर्द स्थित हनुमान मंदिर हेतु रू. 172.71 लाख, फतेहगंजपुर में शंकर जी महाराज विराजमान मंदिर हेतु रू. 241.28 लाख, ग्राम मंछना स्थित प्राचीन भगवान श्री नरसिंह धाम हेतु रू. 125.29 लाख, ग्राम चंादपुरा स्थित श्री नैनसुख महाराज जी मंदिर हेतु रू. 175.74 लाख, ग्राम गुलालपुर के श्री ब्रह्मदेव एवं शिव मंदिर हेतु रू. 158.06 लाख, ग्राम जखौआ में श्री हनुमान जी मंदिर हेतु रू. 206.51 लाख, मोहकम्पपुर में मानस स्मारक मंदिर हेतु रू. 222.64 लाख, ग्राम ढिबइया में मंदिर हेतु रू. 163.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जल्द ही जनपद के इन प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ होगा।
      कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, अरूण गुप्ता ने भी सम्बोधित किया, इस दौरान बबलू पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बेवर भल्लू चौहान, उदय चौहान, सर्वेश कुमार, अमित गुप्ता, शिववीर सिंह, उमेश चौहान, कौशलेन्द्र सिंह चौहान, विवेक चौहान, राजेश चौहान, अजय कुशवाहा, सुभाष चौहान, कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पृथ्वीराज चौहान ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button