अमेठी

अमेठी में स्थानीय अवकाश अब 8 अक्टूबर को

शासन ने 7 अक्टूबर को किया सार्वजनिक अवकाश घोषित

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 7 अक्टूबर को रहेगा सरकारी अवकाश, अमेठी में बदला स्थानीय अवकाश का दिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन दिनांक 07 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जनपद अमेठी की अवकाश सूची 2025 में पूर्व निर्धारित अनुसार 07 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को शरद पूर्णिमा मूर्ति विसर्जन के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित था।

शासन द्वारा 07 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप, जिलाधिकारी अमेठी के अनुमोदन के उपरांत जनपद अमेठी में 07 अक्टूबर के स्थान पर अब 08 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार जनपद अमेठी में 07 अक्टूबर को सार्वजनिक व 08 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button