बरेली
वाल्मीकि सद्भावना मेले का दूसरा दिन स्टारनाइट के नाम रहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : शरद पूर्णिमा पर भगवान वाल्मीकि जी के प्राकट्योत्सव पूरी दुनिया में मनाया गया इसी अवसर पर पूरे उतर प्रदेश में केवल बरेली में लगने वाला तीन दिवसीय वाल्मीकि सद्भावना मेले का दूसरा दिन भव्य रहा, दूसरे दिन अनेकों रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, दिन के समय जहां बच्चों की कविता निबंध समेत खेल कूद की दौड़ का आयोजन किया, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गईं वहीं बाबा ब्रह्मदास द्वारा दूसरे दिन भी रामायण पाठ एवं हवन पूजन कर मेले में देवताओं का आह्वाहन किया गया,
मेले का उदघाटन सायंकाल में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार जी एवं डॉक्टर अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जो अतिथि के रूप में मेले की शोभा बढ़ाई, डॉक्टर अरुण ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमेशा से हमारे समाज को बहुत कुछ देता आया है इसलिए संपूर्ण समाज पर वाल्मीकि समाज का ऋण रहेगा,
उन्होंने कहा वाल्मीकि रामायण आज आधुनिक युग में हमें स्वस्थ परिवार एवं एक स्वस्थ समाज कैसे स्थापित कर सकते इसका ज्ञान देती है संजीव अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष वाल्मीकि जी के प्राकट्योत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आयोजन को और भी आनंदमय बना दिया। महापौर गौतम ने कहा कि वे नगर निगम में महापौर हैं नगर निगम शहर को विश्वस्तर का बनाने का जो प्रयास कर रहा है वह वाल्मीकि समाज के मेहनत और सहयोग के बिना असंभव है, वाल्मीकि सद्भावना मेले के आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा वाल्मीकि सद्भावना मेला शहर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में जाना जाता है जिसका हर वर्ष उनको इंतजार रहता है, आजके समय में सामाजिक सद्भाव का संदेश जन जन तक पहुंचाने का जो कार्य वाल्मीकि सद्भावना मेला कर रहा रहा है वह स्वयं में अनूठा है। मेले के दूसरे दिन स्टार नाइट में मुंबई से आए हास्यकलाकार सुनील पाल जो कॉमेडी सर्कस एवं विभिन्न फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाते रहे हैं उन्होंने मंच से हंसी की ऐसी बरसात की कि सारा प्रांगण हंसने को मजबूर हो गया, अपने प्रसिद्ध चरित्र “रतन नूरा” के द्वारा न केवल उन्होंने व्यंग किए बल्कि समाज को अपने व्यंगों द्वारा सीख देने का भी प्रयास किया,सुनील पाल जी ने आज की शाम हंसी के नाम की वहीं मुंबई से आए अभिनेता मुकेश भारती, निर्माता/अभिनेत्री मंजू भारती ने अपनी आगामी फिल्मों की जानकारी दी तथा बॉलीवुड की अपनी फिल्मों के गानों पर थिरककर दर्शकों का मन मोहा, अभिनेता मुकेश भारती ने बरेली शहर से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया निर्देशक मंजू भारती ने बरेली से उनको मिलने वाले प्यार के लिए शहरवासियों का धन्यवाद दिया, शहर के विभिन्न स्थानों मे निकलकर मेला प्रांगण पहुंचने वाली शोभा यात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा समिति के सदस्यों को पगड़ी तथा शॉल पहनाई, मेले में प्रमुख रूप से मनोज थपलियाल, दक्ष शर्मा पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, आकाश पुष्कर, विकास महर्षि, योगेश बंटी, बंटी सिंह, कंवल विग,अनिल नायर, विक्रम सिंह, रुपेश थपलियाल, राकेश थपलियाल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !




