गोड्डा
ऊर्जा नगर मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा समारोह का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा (गोड्डा) : अनुमंडल मुख्यालय के उर्जानगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम् पूज्य गुरुदेव श्री रामेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में भव्य गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। गुरुदेव के आशीर्वचनों ने साधकों के हृदय को आत्मिक ऊर्जा से भर दिया। भजन- कीर्तन, गुरु अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। परम् पूज्य गुरुदेव श्री रामेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक पर्व नहीं, हमारे जीवन के उस प्रकाश स्तंभ को नमन करने का अवसर है जो अंधकार में मार्गदर्शक बनते हैं।
“गुरु बिन ज्ञान न होय…”
गुरुदेव श्री रामेश्वरानंद जी महाराज को कोटिशः नमन।



