राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

वाल्मीकि जयंती: लखनऊ में सीएम योगी बोले

जो लोग भगवान राम को गाली देते हैं, वे महर्षि का भी अपमान करते हैं

लखनऊ । लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। योगी सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार की तरफ से वाल्मीकि से जुड़े सभी मंदिरों और स्थलों पर रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गीत, भजन और दीप प्रज्वलन समारोह सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि ‘जो लोग भगवान राम को गाली देते हैं, वे भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं। जो लोग भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं, वे भगवान राम का भी अपमान करते हैं।’ उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।

काफी प्रभावी है वाल्मीकि समाज- सीएम 

सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वाल्मीकि समाज बहुत प्रभावी है। वाल्मीकि के नाम पर देश का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या में बना है। राम मंदिर परिसर में जिन सप्तऋषियों का मंदिर बन चुका है, उसमें एक मंदिर भगवान वाल्मीकि का भी है। यह सभी कार्य डबल इंजन सरकार के समय में हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो राम पर विश्वास नहीं करते, रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं। उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है। वे वही कार्य करेंगे, जिससे समाज में विघटन हो। सीएम ने अपील की है कि महर्षि वाल्मीकि व भगवान राम के महत्व के बारे में समाज को बताएं। भक्ति भाव जितनी मजबूती से बढ़ेगा, समाज उतना ही सशक्त होगा। क्योंकि, सशक्त समाज ही आत्मनिर्भर बनता है। वही विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान दे पाएगा।

यह लोग रहे मौजूद- इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, बृजलाल, अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button