सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने उत्तरी क्षेत्र लेडीज़ क्लब स्पोर्ट्स मीट में बिखेरा जलवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । एनटीपीसी उँचाहार में आयोजित उत्तरी क्षेत्र लेडीज़ क्लब स्पोर्ट्स मीट में एनटीपीसी विंध्याचल की महिला सदस्यों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य फिटनेस, खेल–भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।
विंध्याचल की सुहासिनी संघ की ओर से संतोष लोहानी, उप महाप्रबंधक (प्रचालन) की धर्मपत्नी  सबिता लोहानी एवं बलजीत यादव, उप महाप्रबंधक (प्रचालन) की धर्मपत्नी  संगीता यादव ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुहासिनी संघ की अध्यक्षा  चित्रलेखा साहा के मार्गदर्शन में,  सबिता लोहानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजय हासिल की और विंध्याचल का गौरव बढ़ाया।
समापन अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ पदाधिकारियों –  मीनाक्षी श्रीवास्तव,  चंदना कुमारी,  बिपाशा डे (अध्यक्षा, उत्तरा क्लब – एनआर मुख्यालय),  अनुपमा श्रीवास्तव (अध्यक्षा, प्रियतदर्शिनी लेडीज़ क्लब – एनटीपीसी उँचाहार) तथा  चित्रलेखा साहा (अध्यक्षा, सुहासिनी संघ-एनटीपीसी विंध्याचल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अभय कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (उँचाहार) भी उपस्थित रहें। यह प्रतियोगिताएँ मनोरंजन, फिटनेस और मित्रता का सुंदर संगम रही, जिसने एनटीपीसी की समग्र कल्याण, सहभागिता और उत्कृष्टता की संस्कृति को और सुदृढ़ किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button