अमरोहा

छात्रा यशिका बनी एक दिन की जिलाधिकारी अमरोहा

मिशन शक्ति अभियान के तहत संभाली कमान, लोगों की शिकायतें सुनीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 11वीं की छात्रा यशिका प्रकाश को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाने और उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। डीएम की कुर्सी पर बैठकर यशिका ने पूरी जिम्मेदारी के साथ जनसुनवाई की कार्यवाही संभाली। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि यशिका ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने इस कदम को मिशन शक्ति के तहत बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरक पहल बताया। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण (फेज 5.0) चल रहा है। इसके तहत जिले में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button