15 से 20 लोग दुकान में जबरन घुसकर दुकानदार करन साहू से की मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर : थाना रायपुरवा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी पुरवा निवासी करन साहू की मिठाई दुकान है जहां पड़ोस में रहने वाले राजेश व बेटा अंकुर सहित करीब 15–20 लोग दुकान में जबरन घुस आए और गाली गलौज करने लगे जब पीड़ित करन साहू ने विरोध किया तो मुझसे और मेरे पिता से मारपीट करने लगे जहां मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया पुलिस द्वारा मेरा मेडिकल भी कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर रायपुरवा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कार्यवाही करी। पीड़ित करन साहू के पिता राजेश साहू ने बताया कि मार पीट के दौरान मेरे गले की चैन छीन ली और मौके का फायदे उठाते हुए दुकान में घुसे लोगों ने गुल्लक से लगभग 45 हजार रुपए निकाल लिए इस पर रायपुरवा थानाध्यक्ष ने कहा कि ये जांच का विषय है अगर वहां पर सीसीटीवी लगा है तो उसमें ऐसी घटना रिकॉर्ड हुई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़ते हुए मांग करी कि दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना आगे न करे।



