सिंगरौली
जिला कांग्रेस शहर ने स्वास्थ्य मंत्री के त्यागपत्र की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले की संगठन प्रभारी कविता पाण्डेय सह प्रभारी प्रदीप सिंह के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से जयस्तंभ चौक तक तुलसी मार्ग होते हुए निकाला गया कैंडल मार्च। मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का त्यागपत्र मागा गया कैंडल मार्च जिले के दो ब्लाकों में एक साथ आयोजित हुआ जिसमें मोरवा ब्लाक में शेखर सिंह तथा बैढ़न ब्लाक संतोष सोनी कार्यक्रम के प्रभारी रहे। जिसमें जिले के सभी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ बेरहम सरकार से छिंदवाड़ा में बच्चों के असमय मृत्यु की घटना की कड़ी निंदा किया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के नाकामी के कारण जिन माताओं को अपने बच्चों को दूध घी पिलाना चाहिए था भ्रष्ट भाजपा सरकार के नाकामियों के कारण दवा के नाम पर अपने हाथ से जहर पिलाना पड़ा जबकि असंवेदनशील स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला अब तक मौन है उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में ये रहे शामिल
राम अशोक शर्मा मधु शर्मा रूपेश चन्द्र पाण्डेय अशोक शाह रामशिरोमणि शाह बालमुकुंद सिंह परिहार सुरेश दुबे सुदामा कुशवाहा अनिल सिंह राघवेंद्र श्रीवास्तव बी के श्रीवास्तव बी एन त्रिपाठी ललित सिंह संदीप शाह वंशराज सिंह रामनिवास तिवारी विद्यासागर वैश्य मोनिश खान रामकुमार शाह योगेन्द्र पाण्डेय कमलेश दुबे पार्षद अनिल वैश्य राम गोपाल पाल रविन्द्र सिंह रामब्रिज कुशवाहा उसेद सिद्दीकी मुकेश शर्मा बृजेंद्र शर्मा प्रशांत शर्मा श्रीनाथ सोनी बृजेंद्र शाह संजय शाह उग्रसेन शर्मा सौरव सिंह रघुवंशी देवेंद्र सिंह सुदामा साकेत सुरेन्द्र साकेत अनिल बर्मा पप्पू राय शहीद खान दीपक दुबे राणा प्रताप सिंह आकिब अहमद बिट्टू हरि कमल वैश्य कृष्णा साकेत अतुल पाण्डेय अखिलेश शाह संजय सोनी उपस्थित रहे।



