अमरोहा

अमरोहा में अवैध खनन पर पूरी चौकी सस्पेंड

चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी का तबादला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में अवैध खनन के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। अमरोहा देहात थाने की मुनव्वरपुर चौकी को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया है। इसमें चौकी इंचार्ज और पांच सिपाही शामिल हैं। लापरवाही सामने आने पर अमरोहा देहात थाना प्रभारी का भी पुलिस लाइन तबादला किया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी इंचार्ज दरोगा विनोद कुमार राठी, सिपाही कुलदीप कुमार, अमित मलिक, विकास यादव, अंकित कुमार और अनुज कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह को अमरोहा देहात थाने की कमान सौंपी है। बताया जा रहा है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की मुनव्वरपुर चौकी के इलाके में काफी समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार चल रहा था। इस अवैध कारोबार की किसी ने गोपनीय रूप से पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीओ अवधभान सिंह भदौरिया से मामले की जांच कराई। जांच में पूरी चौकी की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन के इस मामले में की गई कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button