अमरोहा

दिनदहाड़े छात्रा से मोबाइल लूटा घटना को चार युवकों ने दिया अंजाम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में कोचिंग करके गांव लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार चार युवकों ने मोबाइल लूट की घटना को दिया अंजाम, लूट की घटना से नगर में दहशत का माहौल। मोबाइल लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी धनीराम की पुत्री अंशु बीएड की छात्रा है, वह नगर के एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करती है। प्रतिदिन की भांति शनिवार की दोपहर 1:30 बजे छात्रा कोचिंग करके पैदल अपने गांव को लौट रही थी जैसे ही वह झम्मन लाल डिग्री कॉलेज के निकट पहुंची तो पहले से खड़े बाइक सवार चार युवकों में से एक युवक ने छात्रा अंशु के पास जाकर मोबाइल मांगने लगा मोबाइल देने से मना करने पर युवक द्वारा छात्रा को धमकाया गया, छात्रा द्वारा अपने पिता को बुलाने की बात कही गई तो चारों युवकों के द्वारा छात्रा को झाड़ी में धक्का देकर मोबाइल छीन कर नगर की ओर को बाइक से भाग गए। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर दो बाइक सवार युवक रुके और उन्होंने लूटेरों का पीछा किया लेकिन वह उनकी पकड़ में नहीं आ पाए। छात्र द्वारा मोबाइल लूट की घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। दिनदहाड़े मोबाइल लूट की घटना से नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब लूट की घटना के बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया ऐसी किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button