
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल। रोटी बैंक द्वारा निरंतर गरीब बेटियों की शादी हेतु मदद की परंपरा निभाते हुए शनिवार को सिख समाज की दो गरीब बेटियों की शादी हेतु सभी दानदाताओं के सहयोग से 11000 रूपए की आर्थिक मदद भैट की। रोटी को संस्था के संस्थापक रवि दासवानी व विक्की चौधरी ने बताया की खैरथल की सुभाष नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 20 में रहने वाले एक गरीब सिख समाज की दो गरीब बेटियों की शादी हेतु ये सहयोग दिया गया है उन्होंने बताया की परिवार बेहद गरीब और जरूरतमंद है एक जर्जर किराये के मकान में रह रहे हैं और बच्चियों के पिता दिव्यांग हैं और मां घरों में काम कर जैसे तैसे परिवार का गुजारा कर रही है ऐसे में हम सभी को ईन ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और ईनका सहारा बनना चाहिए आपकों बता दें की दो बेटियों की शादी एक 13 और 26 अक्टूबर को होनी है अगर कोई इसमें सहयोग करना चाहें तो कर सकता है। गौरतलब है की रोटी बैंक संस्था पिछले 6 वर्ष से गरीब असहाय लोगों की मदद कर रही है इस संस्था की शुरुआत 29 अक्टूबर 2019 में रवि दासवानी द्वारा की गई थी अब ये संस्था 29 अक्टूबर 2025 को अपने 6 वर्ष पुरे करने जा रही है निरंतर रेलवे स्टेशन पर गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर रोटी बैंक खैरथल के संस्थापक रवि दासवानी रोटी बैंक खैरथल के सरंक्षक नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) ,रोटी बैंक खैरथल के कोषाध्यक्ष विक्की कोशलानी, वीरसिंह ढिल्लन करण सैन राजेंद्र मिस्री सदस्य मौजूद रहै।


