गाजियाबाद

सांसद इकरा हसन के विवादित बयान पर हिंदू रक्षा दल का जोरदार विरोध

SSP शामली को सौंपा गया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : सांसद इकरा हसन द्वारा दिए गए विवादित एवं भड़काऊ बयान — जिसमें उन्होंने कहा कि “देश में ऐसे हालात कर देंगे जैसे पड़ोसी देश में लड़ाई-मारकाट के हैं” — को लेकर हिंदू रक्षा दल ने शनिवार को कैराना (शामली) में अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में  सांसद इकरा हसन के संवैधानिक पद पर रहते हुए इस प्रकार के देशविरोधी व असंवैधानिक बयान को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बताया।
हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति के नेतृत्व में विभिन्न जिलों — शामली, बागपत और आसपास के क्षेत्रों — से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैराना पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से जिला प्रशासन को अपना विरोध दर्ज कराया। प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर रोकने के बावजूद कार्यकर्ता अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से SSP कार्यालय तक पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शामली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद इकरा हसन के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति, प्रमुख श्रवण चंदेल, जिलाध्यक्ष सुधीर बघेल, प्रमुख कार्यकर्ता अभिषेक जांगड़ा, सहित बागपत, शामली और आसपास जिलों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button