अयोध्या में हुए विस्फोट के बाद स्थानीय प्रशासन ने की चेकिंग।
एसडीएम एवं सीओ के नेतृत्व में आतिश बाजी लाइसेंस धारी की की गई चेकिंग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के कोतवाली हसनपुर में दीपावली पर्व करीब आने पर एवं अयोध्या में हुए विस्फोट के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा सख्ती बढ़ते हुए लाइसेंस धारी के गोदाम एवं दुकान पर चेकिंग कर दस्तावेजों को चेक किया इसी के साथ अधिकारियों ने सरकारी मानक पूरे करने के भी निर्देश दिए।दीपावली नजदीक आते ही नगर में आतिशबाजी का कारोबार तेज हो गया है, वहीं गुरुवार के दिन अयोध्या के पगलाभारी में हुए विस्फोट से भी प्रशासन चौकन्ना हुआ हुआ है।ऐसे में सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नगर में एक स्थायी लाइसेंस धारक आतिशबाजी कारोबारी हैं। त्योहार पर बड़ी संख्या में पटाखों की बिक्री होती है। इसलिए किसी भी तरह की दुर्घटना न हो। इसके लिए अब कारोबारियों की जांच की जा रही है। शनिवार को उप जिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकार दीप कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह एवं सीएफओ अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर नगर के लाइसेंस धारक सिकंदर रावत के गोदाम एवं दुकान पर पहुंचकर चेकिंग की तथा उनके स्टॉक रजिस्टर का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। और लाइसेंस धारक को सरकार के सारे मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर नगर में चेकिंग करने के बाद रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली के निकट स्थित पटाखा फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया है।



