अमरोहा

अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0 का आयोजन

एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजली कटारिया ने किया नेतृत्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की धनौरा सर्किल के बछरायूं थाना क्षेत्र स्थित ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजली कटारिया ने किया। इस कार्यक्रम में अमरोहा जनपद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना था। कॉन्फ्रेंस के दौरान महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका, समाज की भागीदारी और जागरूकता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button