अमरोहा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध खनन में लिफ्त दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा किया सीज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध खनन में लिफ्त दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। कोतवाली लाकर किया सीज। शुक्रवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेडा में अवैध खनन जोरों पर चल रहा था। मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई तो हरकत में आई पुलिस ने मौके पर जाकर अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रालियों को मौके से पकड़ लिया बाकी खनन माफिया पुलिस को देखकर अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से फरार हो गए पकड़े गए। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस कोतवाली ले आई और उन्हें कोतवाली में लाकर सीज कर दिया। जब इस बारे में कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। दो ट्रैक्टर ट्राली मौके से पकड़े गए हैं। उन्हें लाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। वह संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button