
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गाँधी मैदान खेलो इण्डिया के तहत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुआ। दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। दूसरे दिन गाँधी मैदान मे खेल के दौरान अव्यवस्था का आलम था। वही, नियमों को धता बता को सात बजे तक खेल जारी रहा। नियमानुसार ये खेल पांच बजे तक हीं होना। इस प्रतियोगिता मे अलग-अलग आयु वर्ग अंडर 14, अंडर 17और अंडर 19 वर्ग का मैच हो रहा है। इससे चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे जिला का प्रतिनधित्व करेंगे। देर शाम जब कबड्डी का अंडर 17 का मैच का सेमीफइनल मैच गोड्डा और महगामा के बीच चल रहा था। कुछ बाहर से लडके खेल मैदान मे प्रवेश कर गए और हो हंगामा शुरु कर दिया। हालांकि मैच फिर शुरु कराया गया और गोड्डा की टीम ने महगामा को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। लेकिन जैसे हीं मैच खत्म हुआ कुछ बाहर के लोग समर्थक व खिलाडी आपस मे भीड़ गए और काफी देर दोनों तरफ से हाथा पाई होती रहीं। और तो कुछ बतौर कोच व प्रबंधन के लोग भी आपस मे तू-तू मै-मै करते देखे गए। प्रबंधन के लोग महगामा की टीम पर अनुशासित नहीं होने का आरोप लगाते दिखे, तो कई लोग गोड्डा के कुछ सीनियर खिलाडी को इसके लिए जिम्मेवार मान रहे थे। हालांकि देर शाम तक थर्ड प्लेस के लिए मैच नहीं हो सका था। जिसमें एक टीम महगामा को भी खेलना था। वही, शाम सात बजे गोड्डा और मेहरमा के बीच फाइनल मैच खेला गया।
पुरे हंगामे के दौरान कुछ खेल शिक्षक इस बात को लेकर नाराज दिखे की नियम के अनुसार खेल पांच बजे तक होना था। क्योंकि दूर दराज के बच्चे लडके लड़कियां खेलने आये थे। जिसकी दुरी जिला मुख्यालय से पचास से सत्तर किमी तक है। लेकिन प्रबंधन हर हाल मे कबड्डी खत्म करने की जिद पर अड़े थे।



