गढ़वा

वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

 

गढ़वा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा पंचायत के मिलनी चौक पर वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।इस मौके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्रीवेला प्रसाद और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के पलामू प्रमंडल प्रभारी शशि भूषण राय,जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की ।साथ ही मंच का संचालन गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्रनाथ चौबे ने किया ।कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं गढ़वा प्रखंड पंचायत स्तर तक के अध्यक्षों एवं युवा कांग्रेस,अल्पसंख्यक कांग्रेस,सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस श्रीवेला प्रसाद ने कहा की भाजपा द्वारा संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काट कर वोट चोरी के नियत से अप्रत्याशित रूप से फर्जी वोटो को जोड़ने के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोर”गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान गढ़वा ज़िला के लगातार सभी प्रखंडों पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के प्रभारी वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसन्ना की उन्होंने इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया और वोट चोरी के अनेक मिसाल पेश किए।कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाएं हैं उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से अपील की है वे जनता के वोट की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करें।केंद्र सरकार पर लोकतंत्र पर हत्या का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर पक्षपाती बताया!वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान सुदूर प्रखंड और गांव तक चल रही है और प्रत्येक प्रखंड से पांच हजार हस्ताक्षर प्रत्येक प्रखण अध्यक्ष कराएंगे इस प्रकार एक लाख हस्ताक्षरयोग आवेदन इस जिले से प्रदेश अध्यक्ष की समर्पित किया जाएगा कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वालों में उदय नारायण तिवारी,राम करेश चौबे, त्रिपुरारी सिंह , प्रभात कुमार दुबे,परमा पाण्डेय,नसीम अंसारी, खुर्शीद अलम,ऋषभ चंद्रवंशी,इज़हार,शुभम पांडे ,प्रियरंजन दास ,फिरोज अंसारी,धीरज कुमार,पीयूष चौबे,जावेद आलम,आशिक़ ,जमाल अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button