पाकुड़

अबुआ आवास व पीएम जनमन आवास को लेकर डीसी वीसी के माध्यम से की समीक्षा बैठक

A review meeting was held through DC VC regarding Abua Awas and PM Janman Awas

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अबुआ आवास एवं पीएम जनमन आवास की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अबुआ आवास योजना के तहत 2023-24 में प्रतिदिन 18 और 2024-25 में 50 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही प्लिंथ जियो टैग लंबित लाभुकों के निर्माण कार्य को 10 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने जियो टैगिंग एवं आवास कंप्लीटेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पीएम जनमन आवास योजना में लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि अबुआ आवास एवं पीएम जनमन आवास जो पूर्ण होने वाले हैं उसमें 14 जुलाई एवं 15 जुलाई से शौचालय का निर्माण भी कराया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button