गोड्डा
गोड्डा-पीरपैंती रेललाइन के नए सीमांकन के विरोध में 15 अक्टूबर को मेहरमा में चक्का जाम का ऐलान
झारखंड राज्य किसान महासभा के नेता अशोक साह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। गोड्डा-पीरपैंती रेललाइन निर्माण को लेकर मेहरमा क्षेत्र में हो रहे नए सीमांकन के विरोध में झारखंड राज्य किसान महासभा के बैनर तले झारखंड राज्य किसान महासभा के नेता अशोक साह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। वहीं, झारखंड राज्य किसान महासभा के नेता अशोक साह ने बताया कि 15 अक्टूबर को चक्का जाम करने का ऐलान किया। कहा कि रेलवे द्वारा किए जा रहे नए सीमांकन से मेहरमा क्षेत्र के गरीब रैयतों का घर-बार उजड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन जमीनों पर रेलवे निर्माण का प्रस्ताव है, वे उनकी आवासीय भूमि हैं और उनके पास इसके अतिरिक्त कोई जमीन नहीं है। वहीं, शंकरपुर निवासी प्रभाष कुमार सिन्हा ने भी कहा कि रेलवे विभाग ने न तो ग्रामीणों को सूचित किया और न ही उनकी सहमति ली। सीमांकन को अचानक बदल देना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और जनविरोधी कदम है। इस मौके पर सेक्रेटरी मो जलील, समाजसेवी मो राशिद राजा उर्फ डब्लू, मो. मकसूद सहित अन्य मौजूद थे।



