गोड्डा

ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड प्रदेश के ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और ग्रामीण चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक संगठित और मजबूत करना, ग्रामीण चिकित्सकों के पंजीकरण को बढ़ावा देना और सरकारी प्रशिक्षण जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मेडिकल डायरेक्टर  राकेश रंजन मिश्रा थे। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव  महानंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष  खुर्शीद खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष  नितेश कुमार पंडित, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीलकांत आर्य, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिव किशोर शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष  ब्रजेश शर्मा, सहित साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, धनबाद, बोकारो और कोडरमा जिलों के जिला व प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे। संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर
प्रदेश महासचिव महानंद कुमार ने कहा कि एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से ही ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के विस्तार और इसके प्रभाव को बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पंजीकरण और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान : बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों के पंजीकरण को प्राथमिकता दी गई। ताकि वे संगठन के आधिकारिक सदस्य बन सकें। पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने और अधिक से अधिक चिकित्सकों को शामिल करने पर जोर दिया गया। यह कदम ग्रामीण चिकित्सकों को सरकारी मान्यता और प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायक होगा।
ग्रामीण चिकित्सकों के लिए सरकारी प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। संगठन ने सरकार से जल्द से जल्द प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की मांग की, ताकि चिकित्सकों की दक्षता बढ़े और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो। प्रशिक्षण न केवल चिकित्सकों को सशक्त बनाएगा, बल्कि ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगा।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति : बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताया गया। कोविड-19 महामारी जैसे संकटकाल में उनकी भूमिका की सराहना की गई। यह मांग उठी कि ग्रामीण चिकित्सकों को सरकारी सुविधाएं और समर्थन प्रदान किया जाय ताकि वे अपनी सेवाओं को और प्रभावी बना सकें। बैठक के दौरान संजय कुमार वर्मा, हरदेव पंडित,  लालू पंडित, मिथलेश भंडारी और राजू साह को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्रवण रमानी, गोकुल शर्मा, हिना प्रवीण, काजोली सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन ने भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने, ग्रामीण चिकित्सकों के हितों की रक्षा करने और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया। संगठन सरकार के साथ मिलकर ग्रामीण चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण और समर्थन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button