बेतुल

किसकी अनुमति से कोसमी में हो रही हजारों पेड़ों की कटाई: विजेंद्र गोले

बैतूल पर्यावरण बचाने की बात करने वाली सरकार बताएं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार पूरे प्रदेश और देश में लोगों से अपील कर रही है कि हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम लगाए, वहीं दूसरी ओर बैतूल जिले में पेड़ों की खुली हत्या हो रही है। कोसमी क्षेत्र के एक पहाड़ पर हजारों पेड़ों को काट दिया गया है। श्री गोले ने कहा कि आखिर पर्यावरण बचाने की बात करने वाली सरकार और उसके विभाग इस पर आंख क्यों मूंदे बैठे हैं। इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटने की अनुमति किस आधार पर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि किस विभाग से इसकी परमिशन ली गई और यदि परमिशन दी भी गई तो किन कारणों से दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्य अधिकारियों की मिलीभगत से ही संभव है। खनिज अधिकारी को यह सब दिखाई नहीं दे रहा और न ही बैतूल का वन विभाग इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। गोले ने कहा कि एक तरफ सरकार हर व्यक्ति से एक पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील कर रही है, तो दूसरी ओर हरी-भरी धरती को उजाड़ा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button