राजनीतिलखनऊ

लोहिया के सपनों को साकार करने का संकल्प

अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सप्त क्रांति के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने की प्रतिबद्धता जताई, साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

अखिलेश ने कहा, “डॉ. लोहिया ने जीवनभर अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समता और न्याय स्थापित करेंगे।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। अखिलेश ने कहा, “मुख्यमंत्री केवल झूठ बोलते हैं, जबकि प्रदेश में उत्पीड़न और अन्याय चरम पर है। सरकार उन अधिकारियों को बढ़ावा दे रही है, जो उनकी मनमर्जी के अनुसार काम करते हैं।”

समाजवादी पार्टी के नेता ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी डॉ. लोहिया के विचारों को जमीन पर उतारकर समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. लोहिया के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button