खैरथल
खैरथल जिले के लोगों ने मशाल जुलूस निकाल जिले का नाम व मुख्यालय बदलने पर जताया रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिला बचाओं संघर्ष समिति ने रविवार को शहीद भगतसिंह चौक से लक्ष्मीनारायण मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला.
खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और जिला मुख्यालय अन्यत्र लेकर जाने की खबरों और मुख्यमंत्री के बयान और सांसद भूपेंद्र यादव के मौन के, विरोध में खैरथल-तिजारा जिले की जनता का आंदोलन 66 वें दिन भी जारी रहा आज भी सैकड़ों लोग धरने पर बैठे और शाम को खैरथल शहर मे दूसरी बार विशाल मशाल रैली निकाली मशाल रैली भगतसिंह चौक से हेमूकल्याणी,रेलवे फाटक होते हुए तिरंगा मार्केट होते हुए लक्ष्मीनारायण नारायण मंदिर पर समाप्त हुई मशाल रैली में बड़ी संख्या में युवाओ ने हिस्सा लिया और जोरदार जोशीले नारे लगा कर सांसद और सरकार के फैसले पर रोष जताया मशाल रैली में जिला बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारी विधायक दीपचन्द खैरिया ,गिरीश डाटा,ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, विक्की चौधरी, युवा नेता पंकज रोघा, अखलेश कौशिक, रामकरण चौधरी,मनोज कोस्तानी, जीतू जांगिड़, निक्की प्रजापत, शिवानी शर्मा,महेंद्र जांगिड़, घनश्याम भारती,जीतू भारती,रामचंदर कामरेड,नारायण छागाणी, अशोक हेड़ाऊ, गिरीश लोढ़ा ,कृष्ण इंजीनियर, वीरसिंह ढिल्लन ,दीपक चौधरी,कप्तान चौधरी, अंकित लाटा, संजय महावर, सनील शर्मा बिट्टू, प्रथम तिवारी, प्रथम डाटा, पहलाद गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। शहीद भगतसिंह चौक पर वक्ताओं ने सरकार और सांसद भूपेंद्र यादव को चेताया जब तक सरकार स्पष्टीकरण नही देगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा जिले की जनता पीछे हटने वाली नही है लोगों ने 66 दिन बाद भी खैरथल -तिजारा के लोगों की सूद ना लेने पर सरकार और भाजपा को संवेदनहीन बताया
