रांची
जैक अध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
रांची, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जैक के द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2025 के परिणाम से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया।



