गोड्डा
वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान चला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 और 20 में आज वोट चोर, गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान चला । इस अभियान का नेतृत्व नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी एवं जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक प्रदीप यादव शामिल हुए। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वोट प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है, जिसके माध्यम से लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वोट केवल एक मत नहीं, बल्कि जनशक्ति का प्रतीक है, जो सरकार की दिशा और देश की दशा तय करता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी और निडरता से करें, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त और पारदर्शी बनी रहे। कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा करना हर नागरिक का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है, क्योंकि जब वोट की चोरी होती है, तो जनता की आवाज कमजोर पड़ती है और लोकतंत्र खतरे में आता है। अवसर पर वार्ड पार्षद शमशेर अंसारी, सकीला बीबी, भावी वार्ड पार्षद मो. इफ्तेखार अंसारी, राजेश उर्फ अंजुम अख्तर, ताहिर मुस्तकीम, जियाउद्दीन अंसारी, जब्बार आलम, वेणु चौबे, सुशीला देवी, नदीम अंसारी, मो. सादिक हुसैन, मुन्ना राजा (NSUI जिलाध्यक्ष), सोनू आलम, मो. नजमी, नईम सरदार, सफीउल्लाह, मिंटू, फैसल आलम, समाजसेवी अब्दुर्रहमान, अलीमुद्दीन, राकेश रंजन सिंह, जुगनू अली, मो. कालू सिंगर, गुड्डन अंसारी, तनवीर आलम, इस्लाम अंसारी, पिंटू, वसीम टार्ज़न, मो. जिया, तथा मनबहार मुर्मू सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित थे।




