कानपुर
डाक्टरों द्वारा रीजेंसी हॉस्पिटल में प्रेस वार्ता की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कानपुर : रीजेंसी हॉस्पिटल में प्लेसेंटा एक्रीटा सिंड्रोम से पीड़ित एक हाई रिस्क गर्भवती महिला पर इंटरनल इलियाक आर्टरी बैलून ऑक्लूजन प्रक्रिया द्वारा सफल सर्जरी की गई। यह जटिल सर्जरी डॉ. आरती सिंह और डॉ. साकेत निगम की टीम ने अंजाम दी, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान बचाई गई। यह तकनीक प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित कर जीवन रक्षा में मदद करती है। डॉ. आरती सिंह ने बताया कि “ऐसे मामलों में टीमवर्क और सटीकता बेहद अहम होती है।” वहीं, डॉ. साकेत निगम ने कहा कि “यह सफलता दिखाती है कि अब मेट्रो शहरों के बाहर भी एडवांस्ड मैटर्नल केयर संभव है। रीजेंसी हॉस्पिटल की यह उपलब्धि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के क्षेत्र में एक बड़ी चिकित्सीय सफलता मानी जा रही है।



