बाराबंकी

कर्ज से परेशान कपड़ा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। शहर में सोमवार देर रात एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी नीरज जैन, मूल रूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले थे और फिलहाल किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार की रात वह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें व्यापारी ने कर्ज और आर्थिक तंगी का जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले नीरज की किसी बाहरी व्यापारी से फोन पर काफी नोकझोंक हुई थी।
नीरज जैन शहर के प्रसिद्ध कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक पवन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे। परिवार और व्यापारिक जगत में उनकी पहचान एक शांत स्वभाव के व्यापारी के रूप में थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सुसाइड नोट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
देर रात हुई इस दर्दनाक घटना से व्यापारी वर्ग में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button