सारथी वाहन करेगा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यकम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसमें सारथी वाहन समुदाय में जागरूकता के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आम जनमानस को परिवार नियोजन के फायदे बताकर उसके प्रति जागरूक किया जाएगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि परिवार नियोजन के विषय में समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए त्रिमासिक अंतराल पर सारथी वाहनों का संचालन किया जाएगा। इन वाहनों के माध्यम से परिवार नियोजन की आवश्यकता, परिवार नियोजन के साधनों, महिला एवं पुरुष नसबंदी के फायदे तथा इसके लिए लाभार्थी को दी जाने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इतनों ने अपनाया परिवार नियोजन
जनपद में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह अप्रैल से जून 2025 तक 21 पुरुषों ने तथा 1521 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थायी साधन के रूप में नसबन्दी को तथा अस्थाई साधनों में कॉपर टी को 9288 लाभार्थियों ने अपनाया है, साथ ही महिलाओं ने न्यू कॉण्ट्रासेपटिव के रूप में 4692 अन्तरा इंजेक्शन लगवाए।
शुभारंभ पर ये रहे मौजूद
सारथी वाहन के शुभारम्भ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प.क.) डॉ. कांति प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीन गौतम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रक्षित, अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर राजीव त्यागी, जिला सहायक शोध अधिकारी अरविन्द कुमार, सहायक शोध अधिकारी रामनारनयण, सी.सी.पी.एम. विनोद कुमार, राकेश कुमार, प्रतिनिधि जेएसआई अलताफ अली, बब्बन शुक्ला, मो. अजहर, योगेश महेशवरी, एफपी लोजिस्टिक प्रबंधक हुसैन अहमद, कुलदीप यादव व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।


