कानपुर

डायबिटीज़ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर :  इटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन और सैनोफी के सीएसआर फंड से वाई आर जी केयर  फाउंडेशन द्वारा सरसौल पंचायत भवन में डायबिटीज़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल उत्तर प्रदेश के चार जिलों में बच्चों, अभिभावकों और समुदाय को मधुमेह व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय मिश्रा,अजय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह,लक्ष्मी नारायण निषाद और रानू शुक्ला ने सहभागिता की। अतिथियों ने कहा कि यह अभियान बच्चों और परिवारों में सकारात्मक स्वास्थ्य आदतें विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. अमित ने उपस्थित लोगों को डायबिटीज़ के लक्षण, बचाव और उपचार के उपायों की जानकारी दी। फाउंडेशन द्वारा ऐसे कार्यक्रम कानपुर के अन्य ब्लॉकों में भी आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि समुदाय में दीर्घकालिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button