गोड्डा

गोविंदपुर चेकनाका पर मेहरमा पुलिस की सघन वाहन जांच अभियान

- थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

–  वाहनों के कागजात और डिक्की की ली गई तलाशी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
मेहरमा। मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित चेकनाका पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने प्रत्येक वाहन के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता की पुष्टि की। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध शराब, हथियार या प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की डिक्की और अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली। उन्होंने कहा कि बिना वैध कागजात या सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखें। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से अपराध पर अंकुश लगेगा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button