मुरादाबाद
भाजपा द्वारा आयोजित की गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संदर्भ मे प्रेस वार्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रुप में जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल एवं महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला रहे ।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य वक्ता के रुप में जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की राष्ट्रीय पहल है इसका उद्देश्य हर नागरिक को आत्मनिर्भर के संकल्प से जोड़ा, हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करना और वोकल फॉर लोकल का संदेश जन-जन तक पहुंचना है आत्मनिर्भर भारत के पांच पिलर अर्थव्यवस्था, इंक्रीमेंट चंजेज, इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक भारत की पहचान, सिस्टम टेक्नोलॉजी ड्रिवन सबसे बड़े लोकतंत्र की वाइब्रेंट डेमोग्राफी एवं डिमांड और सप्लाई चैन का पूरी क्षमता से उपयोग, व्यापारी प्रकोष्ठ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दुकान दुकान जाकर व्यापारियों और उद्यमियों के बीच स्वदेशी उत्पादों का प्रचार प्रसार करना और स्टीकर लगाना प्रमुख प्रोफेशनल वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक उद्योगपति, अधिवक्ता आदि से संवाद करना, व्यापारियों से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प पत्र भरवाना उन्हें प्रमाण पत्र देना और उनके दीवार पर प्रदर्शित करना प्रोफेशनल से स्टार्टअप कम्युनिटी प्रोजेक्ट में मेंटरशिप का संकल्प करवा कर उन्हें आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण प्रमाण पत्र से सम्मानित करना है।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि व्यापारी प्रकोष्ठ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वदेशी मेला आयोजित करना जिसमें अधिक से अधिक व्यापारी व उद्यमियों के स्वदेशी उत्पादों का स्टाल लगवाना इसमें सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वदेशी मेले से स्वदेशी उत्पाद खरीद कर व्यापारियों को प्रोत्साहित करना तथा मेले में आत्मनिर्भर भारत सेल्फी प्वाइंट लगवाना और प्रतिभागियों की वहां फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर साझा करवाना, मेले में अभियान की ब्रांडिंग करना, मेले की गतिविधियों को स्वदेशी मेला और घर-घर स्वदेशी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस को सम्मेलन स्थल पर आमंत्रित करके आत्मनिर्भर भारत यूथ एंबेसडर बनना और उनसे स्वदेशी उत्पादकों का प्रचार करवाना, सरकारी योजनाओं मुद्रा उज्जवलता स्टार्टअप इंडिया कौशल विकास आदि की जानकारी देकर महिलाओं और युवाओं को सीधे लाभ से जोड़ना प्रतिभागियों से सम्मेलन स्थल पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प सिग्नेचर बॉल पर मैं केवल स्वदेशी अपनाऊंगा लिखवा कर हस्ताक्षर करवाना, स्थानीय शिल्पकार और आर्टिसन के कार्य स्थल पर जाकर उनकी कलाकारी और स्वदेशी उत्पादों पर प्रचार प्रसार करना और स्टीकर लगाना स्थानीय व्यस्त बाजारों में जाकर दुकानदारों में स्ट्रीट वेंडर से मुलाकात करना और उनके स्टाल पर अभियान प्रचार सामग्री रखना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा एवं स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित कर सम्मेलन स्थल पर उनके उत्पादकों के स्टॉल लगवाना तथा भाजपा के पदाधिकारी द्वारा शिल्पकार और कलाकारी गतिविधियों में भाग लेना एवं सोशल मीडिया पर प्रचार करना जनता से वोकल फॉर लोकल का सामूहिक संकल्प करवा कर जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना है प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सहप्रभारी निमित्त जायसवाल, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सह संयोजक विशाल त्यागी एवं कमल प्रजापति एवं जिला महामंत्री राजन बिश्नोई चकित चौधरी उपस्थित रहे ।



