सिंगरौली
विन्ध्यनगर पुलिस ने लूट एवं घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन एवं पी.एस.परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन पर थाना विन्ध्यनगर पुलिस को मिली कायमयाबी। मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 13.09.2025 को सुबह 05 बजे नवजीवन विहार मेन रोड पर तीन बदमाश पीड़ित अमर सिंह चौहान पिता कृष्ण मुरारीलाल सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी क्वार्टर नम्बर B-231 दुधीचुआ जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) को मां बहन की गाली देते हुये मारपीट कर उनके सर्ट पैन्ट के जेब में रखा 3000 रुपये, पैन कार्ड व आधार कार्ड व मोबाईल फोन लूट लिये थे, जिनकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना विन्ध्यनगर में धारा 296, 309(6), 324(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध की गई ।
थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी द्वारा घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी के अगुवाई में एक टीम कर फरियादी द्वारा बताये गये हुलिया एवं के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई जिसके फलस्वरूप घटना दिनांक को ही प्रकरण के दो आरोपी शनी साकेत व अभिषेक साकेत दोनों निवासी नवजीवन बिहार को दस्तयाब कर लूट की सम्पत्ति बरामद की गई थी बाद न्यायालय पेश किया गया था एवं एवं मामले का तीसरा आरोपी अजय साकेत पिता कृष्णदयालय साकेत निवासी नवजीवन बिहार का फरार हो गया था, जिसे आज दिनांक 12.10.2025 को दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसायल एवं आलाजरब जप्त किया गया ।
इसी प्रकार उपोक्त आरोपी अजय साकेत पिता कृष्णदयालय साकेत निवासी नवजीवन बिहार अपने एक अन्य साथी अनवर अली पिता असगर अली उम्र 20 वर्ष निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर 03 थाना विन्ध्यनगर के साथ मिलकर दिनांक 20.08.2025 की रात्रि नवजीवन बिहार में पीड़ित संजय यादव पिता ब्रम्हदेव यादव निवासी नवजीवन बिहार के मकान में घुसकर मकान के अंदर से मोबाईल फोन, सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गये थे । पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना विन्ध्यनगर में अपराध धारा 305(ए) बीएनएस का पंजबद्ध किया गया था । उक्त प्रकरण में भी दोनों आरोपियों से चोरी गई नगदी रकम बरामदगी की गई ।
उपरोक्त कार्यवाही बाद आरोपियों को गिफ्तार कर माननीय न्यायालय बैढ़न के समक्ष ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया है । गिरफ्तार दोनों आरोपी काफी शातिर व अपराधिक किस्म के हैं, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट व मारपीट के कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, सउनि.रमेश प्रजापति, प्र.आर.पंकज सिंह, मुनेन्द्र राणा, नितिन गौतम, संदीप सिंह, राजू रावत, अरुणेन्द्र पटेल, आरक्षक भोले लोधी, तुलसी प्रजाति, अशोक कुशवाहा, राहुल खजूरिया की सराहनीय भूमिका रही ।



