अमेठी
किसानों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की डीएम से बात।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। गौरीगंज में ई मशीन खराब होने से किसानों को खाद मिलने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मंगलवार को जिलाधिकारी संजय चौहान से बात की।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बताया कि जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए तत्काल नई मशीन लगाने का आदेश दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शीघ्र पटाखा की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा।

