ललितपुर

 कृषि यंत्रों के लिए किसान भाई करें आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। उप कृषि निदेशक ने किसानों को अवगत कराया है कि वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्वरल मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन एवं अन्य एकल यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वरल मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यंत्र एवं विभागीय अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण इत्यादि पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग 15 अक्टूबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारम्भ होगी, जो 29 अक्टूबर 2025 को रात्रि 12 बजे तक (कट ऑफ डेट) तक की जायेगी। बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अन्तर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदक द्वारा एक मोबाइल नम्बर अथवा अपने परिवार के ब्लड रिलेशन सदस्य (माता, पिता, भाई, बहन. पुत्र. पुत्री एवं पुत्र वधु) से ही टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। दस हजार से एक लाख तक अनुदान के कृषि यंत्रों के लिए जमानत राशि ढ़ाई हजार रुपये होगी। 1 लाख से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों के लिए जमानत राशि पांच हजार रुपये होगी। 27 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 के मध्य हुई बुकिंग में जिन किसानों ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग एवं कृषि ड्रोन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वरल मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉथ रेजिड्यू योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु आवेदन कर चुके है. उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button