अमरोहा
मादक पदार्थों की तस्करी करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा आदमपुर पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात चेकिंग के दौरान गांव मरौरा कूड़ाघर के पास से रामकुंवर उर्फ छुट्टन और सचिन कुमार त्यागी को पकड़ा गया। दोनों आरोपी गाव मरौरा, थाना आदमपुर के निवासी हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक थैले में 1.5 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। इसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने उनके पास से 29,500 रुपए नकद, दो मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया है।थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। रामकुंवर उर्फ छुट्टन का पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास है, जबकि सचिन कुमार त्यागी पर भी अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


