गोड्डा
बुनकरों के साथ अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी/गोड्डा : सखी सिल्क हैंडलूम विवर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में एक दिवसीय बुनकरों के साथ अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन Foundation for MSME Clusters के तकनीकी सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंधार मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना प्रसाद, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक (जॉब एंड स्किल) सोनाराम टुडू, जिला प्रबंधक (लाइवलीहुड) राहुल कुमार, जिला प्रबंधक (वित्तीय समावेश) पवन कुमार, डीएम (SMIB) रेखा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (ठाकुरगंगटी) प्रेम प्रकाश, बीपीओ चंदन कुमार, बीपीएम (मंडरो) ब्रह्मानंद महतो, बीपीओ संजीव कुमार तथा Foundation for MSME Cluster से असिस्टेंट मैनेजर किस्टोफर टुडू और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विष्णु प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य JSLPS एवं भारत सरकार के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित डलूम आर्टिजन क्लस्टर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत बुनकर दीदियों को हथकरघा एवं रेशम (सिल्क) से जुड़ी नई तकनीक, डिज़ाइन और मार्केटिंग की जानकारी प्रदान करना है। ताकि उनके आजीविका संवर्धन एवं आय वृद्धि में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से बुनकर महिलाएं पारंपरिक उत्पादों में नयापन लाकर बाज़ार में अपनी पहचान मजबूत कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने रेशम उत्पादों के नए डिज़ाइन विकास, मार्केट वैल्यू एन्हांसमेंट तथा आजीविका दुगनी करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही ठाकुरगंगटी मंडरो सखी सिल्क हैंडलूम विवर्स प्राइवेट लिमिटेड की संरचना, गठन प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली की जानकारी भी दी गई। एसबीआई भगैया शाखा के शाखा प्रबंधक नौशाद अहमद ने उद्यम प्रोत्साहन के तहत क्रेडिट लिंकेंज की विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम बुनकर दीदियों के सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुई। कार्यक्रम में सीईओ श्याम सुंदर मंडल, अमर कुमार, आशालता हांसदा, सीसी प्रमोद कुमार रजक, उमेश बास्की, जेएसएलपीएस के एफटीसी शमीम अख्तर, दिवाकर मंडल सहित जेएसएलपीएस के कई सदस्य और बुनकर दीदियां उपस्थित थीं।




