मुरादाबाद
जनता पूछ रही मेयर साहब हमारे चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ आपने और नगर आयुक्त ने कैसे बेच दिए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करोड़ों रुपए खर्च करके जनता के लिए चलने का दावा करके नगर निगम इन दिनों खुद फुटपाथ बेचने में मगरुर है बता दें कि कुछ समय पहले मुरादाबाद नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पूरे शहर में जगह जगह चाहें बुध बाजार हो गुरहट्टी से ताड़ीखाना हो कोर्ट रोड हो कंपनी बाग हो मंडलायुक्त कार्यालय से अंबेडकर पार्क हो अटल पथ हो या पाॅश कालौनी रामगंगा बिहार सोनकपुर स्टेडियम रोड हो सभी जगह जनता के चलने के लिए फुटपाथ बनवायें थे जिन पर सभी जगह दुकानदारों ने कब्जा कर रखा अब नगर निगम अधिकारी भी आये दिन अतिक्रमण के नाम पर खानापूरी कर फोटो खींचवाते नजर आते हैं वहीं दुकान दार भी बेख़ौफ़ हो गये हैं क्योंकि वह यह समझ चुके हैं कि नगर निगम वाले आयेंगे और दो चार का सामान हटवा कर खानापूरी कर जायेंगे और हम फिर सामान रख लेंगे।
वहीं कंपनी बाग, दिल्ली रोड कांशीराम गेट, सिविल लाइन पीडब्ल्यूडी के बाहर पार्श्वनाथ प्लाजा की बात करें तो इन सब जगह नगर निगम द्वारा जनता के चलने के लिए स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फुटपाथ बनाए गए हैं जिन फुटपाथों पर अब जनता के चलने का अधिकार छीन लिया गया है। क्योंकि इन सभी स्थानों पर नगर आयुक्त और महापौर की मिलीभगत से पहले खोखे बनवा कर रखवा दिए गए हैं और फिर उन्हें निगम की आय बढ़ाने की आड़ में 6 – 6 लाख 8 – 8 लाख में बेच दिए भोली-भाली जनता फुटपाथ पर चलने का इंतजार ही करती रह गई।अब अकेले कंपनी बाग नगर निगम आफिस के सामने की बात करें तो फुटपाथ पर खोखे रखे हैं और उनके आगे खोखा धारकों ने अपनी मेज कुर्सी डाल रखी है। वहीं आने वाले कस्टमर सड़क पर अपनी बाइक लगा देते हैं जिसकी वजह से कंपनी बाग से आम जन का निकलना दुश्वार हो गया है।
राहगीर प्रमोद सिंह
प्रमोद सिंह का कहना है कि पूरे शहर के फुटपाथ मेयर और नगर आयुक्त ने मिलकर बेच दिए पिछले दिनों भी ये मामला आया था पर दबा दिया गया
राहगीर राजीव तनेजा
राजीव तनेजा कहते हैं ये मेयर बेकार है टैक्स बढ़ गया सड़क टूटी पड़ी है टोटियों में पानी गंदा आ रहा है फुटपाथ कहीं बेच दिए कहीं कब्जा करा रखा है फिलहाल जनता फुटपाथ पर नहीं चल सकती है
अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह से हाल ही में जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका जवाब था कि हमने सड़क की दूसरी साइड का फुटपाथ गाड़ियों के पार्क होने के लिए खाली छोड़ रखा है यानी ये जनाब जनता से खाली पड़े फुटपाथ पर चलने का अधिकार भी छीनने का पूरी तरह मन बना चुके हैं ।
वहीं बुध बाजार की बात करें तो स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रोड चौड़ीकरण करके दुकानदारों के हवाले कर दी हालत ये है कि सड़क के इस पार भी टू व्हीलर और चोर व्हीलर और उस पार भी वहां भी जनता का निकलना दुश्वार हो गया है परंतु नगर निगम की तरफ से आजतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं जब नगर निगम खुद फुटपाथ बेचने पर लगा हुआ है तो वह जनता को अतिक्रमण से क्या राहत दिलायेगा। प्रभारी मंत्री हों या अन्य मंत्री आते रहेंगें और आमजन की सुविधाएं चाहें टूटी सड़कें नाला नाली हों या फिर पूरे शहर में जल भराव की समस्या हो उन सबसे हटकर झूठे विकास कार्यों के नाम पर नगर आयुक्त और महापौर की पीठ थपथपाते रहेंगे।
1- मेयर विनोद अग्रवाल
2- कंपनी बाग में साइड पटरी घेर कर अवैध पार्किंग
3- बुध बाजार स्मार्ट सिटी की सड़क पर खड़ी गाडियां
4- ताड़ीखाना रोड पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखा सामान
5- कोर्ट रोड पर दुकानदारों द्वारा घेरा हुआ फुटपाथ
6- कंपनी बाग में अवैध पार्किंग की दूसरी साइड नगर निगम आफिस के सामने निगम द्वारा बेचे गए फुटपाथ पर दिखाई देता अतिक्रमण
7- बुध बाजार में अवैध पार्किंग की दूसरी साइड सड़क पर लगता बाजार
8- नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल








