हापुड़

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पिलखुवा। नगर पालिका परिषद द्वारा बुधवार को नगर के रेलवे रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों व दुकानों के बाहर सड़को पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी तथा मुनादी कर स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया था कि यदि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा। हालांकि चेतावनी के बावजूद कई दुकानदारों और ठेले वालों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते नगर निगम की टीम बुधवार को सुबह मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अशांति या विरोध की स्थिति से निपटा जा सके। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, वहीं कुछ लोगों ने मौखिक विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते किसी को रियायत नहीं मिली। नगर निगम की ओर से सफाई निरीक्षक डॉ. दीपक कुमार, चारनपल विनोद तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती है और आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी के मद्देनज़र यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन स्थानों पर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया गया है, वहां भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button