अमरोहा

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मदद

अमरोहा की जमीयत उलेमा हिन्द ने भेजी राहत सामग्री से भरा कैंटर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अमरोहा के हसनपुर से जमीयत उलेमा हिन्द ने राहत सामग्री भेजी है। पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। लोगों के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है।जमीयत उलेमा हिंद के जिला सदर मुफ्ती खुर्शीद अहमद नक्शबंदी की अगुवाई में सोमवार को राहत सामग्री से भरा कैंटर रवाना किया गया। जमीयत के नगर अध्यक्ष कारी इरशाद अहमद ने बताया कि राहत सामग्री में रोजमर्रा की जरूरी चीजें शामिल हैं।राहत सामग्री में डायपर, मच्छरदानी, तिरपाल और बच्चों के कोलगेट भेजे गए हैं। इसके अलावा महिलाओं के सूट, पुरुषों के कुर्ते और बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। खाने-पीने के सामान में बिस्किट, रिफाइंड तेल, आचार, नमकीन, आटा और चावल भेजे गए हैं। साथ ही अगरबत्ती, माचिस, चादर, छतरी और पानी की बोतलें भी राहत सामग्री में शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button