अमरोहा
एच एस एस पब्लिक स्कूल में हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर में स्थित एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल, में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण हेतु संचालित किये गए “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं हेतु संयुक्त रूप से पुलिस द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन रहा। छात्राओं को संबोधित करते हुए एस.आई. नेहा मेहरा ने बताया कि किस प्रकार समाज में साइबर अपराध दिन-प्रतिदिन तेज़ी के साथ फैलते जा रहे हैं तथा जिनके द्वारा महिलाओं को शिकार बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समाज में महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए समझाया कि किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए एवं शीघ्र अति शीघ्र अपने परिजनों एवं पुलिस को घटना की सूचना देनी चाहिए जिससे अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। इसी श्रेणी में उप-निरीक्षक नेहा मेहरा ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया जिनमें वीमेन पॉवर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1030, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 इत्यादि के बारे में बताया । इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने छात्राओं से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध मौन साधने की बजाय उसके विरुद्ध आवाज़ उठाने का प्रयास करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




