
पीएन 4,0 के अंतर्गत बैतूल जिले में भी एक दिवसीय अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कोल माइंस सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एचएमएस जिला बैतूल की बैठक बुधवार को शहीद भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनकर साहू ने की। उन्होंने बताया कि हाल ही में कोलकाता में हुए धरना प्रदर्शन का प्रभाव कोयला मंत्री और सीआईएल अध्यक्ष प्रबंधन पर भी पड़ा है। इसके परिणामस्वरूप कोयला मंत्री ने सभी कोल पेंशनर्स संगठनों से पेंशन सुधार संबंधी सुझाव मांगे हैं। इस पर ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के संयोजक पी.के. सिंह राठौड़ ने सात पृष्ठ का विस्तृत प्रतिवेदन कोयला मंत्री को भेजा है। 14 अक्टूबर 2025 को हुई जूम मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी दिसंबर माह में जंतर मंतर, नई दिल्ली पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि जीवन प्रमाण पत्र के पीएन 4,0 के अंतर्गत बैतूल जिले में भी एक दिवसीय अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल 16 अक्टूबर को सहायक आयुक्त छिंदवाड़ा गोस्वामी जी से मिलकर आवेदन देगा, ताकि 75 से 80 वर्ष की आयु वाले कोल पेंशनरों को बैतूल में ही नि:शुल्क जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा मिले। बैठक में अध्यक्ष डी.के. साहू, महामंत्री डी.आर. झरवाडे, उपाध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, दामोदर प्रसाद मिश्रा, शिवदयाल चौकीकर, कार्याध्यक्ष माणिकराव कापसे, कोषाध्यक्ष नागोराव वागद्रे, रामदास पंडाग्रे, रायमल वरवड़े, भोजराज पंडाग्रे, सी.पी. साहू, शिवकुमार धाडसे, पूरनलाल मालवीय, शिवप्रसाद मालवी, कृष्णराव उबनारे, पूर्वे जी सहित समस्त एचएमएस परिवार उपस्थित रहा।



